मंगलवार, 27 जून 2017

प्रश्न ...

प्रश्न ?https://satyas138.blogspot.com






समय के चक्र में 

उथला पड़ा  सर्वस्व 

सीखचों में जकड़ा पड़ा 

दम्भ भर कर जी रहा 

मानुषिक धरातल पर  नाचता 

स्वयं को करता गुमराह 

आज तक अपरिचित 

नगण्यता का उद्भूत  दृष्टांत 

अबूझ पहेली-सा 

टकराहट के परिणाम को 

करता चित्रित 

बेलौस जल रहा 

है कौन ? स्वयं से पूछियेगा ??? 



_सत्येंद्र कात्यायन 


27 .जून 2017 





अकविता

  https://youtu.be/M_txJ7Q8f1A